⚡ ब्रेकिंग News

अधिवक्ता संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज, न्यायिक कामकाज रहेगा प्रभावित

अधिवक्ता संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज, न्यायिक कामकाज रहेगा प्रभावित 

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने 21 फरवरी यानी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के लिए बुलाई है साधारण सभा की अति आवश्यक बैठक। दीवानी संघ भवन स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद सभागार में वित्तीय वर्ष 2020-2021 एवं वर्ष 2023-2024 के आय-व्यय के आडिट रिपोर्ट पर अधिवक्ताओं का विचार जानने के लिए बुलाई गई है बैठक। अधिवक्ता संघ ने सभी अधिवक्ताओं से बैठक में उपस्थित होने के लिए जाहिर की है अपेक्षा। बैठक में अधिवक्ताओं के सम्मिलित होने की वजह से किसी मुकदमे में उनकी अनुपस्थिति की वजह से कोई प्रतिकूल आदेश नहीं पारित करने विषयक न्यायिक अधिकारियों को जारी किया गया है प्रस्ताव। अधिवक्ता संघ ने जिला न्यायाधीश, एमएसीटी जज, फैमिली कोर्ट जज व अन्य अधिकारियों को प्रस्ताव भेजते हुए सहयोग करने की किया है अपेक्षा। बुलाई गई आवश्यक बैठक में अधिवक्ताओं के सम्मिलित होने की वजह से न्यायिक कामकाज पर रहेगा असर।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...