⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ चेन लुटेरे से पुलिस मठभेड़: लूटेरा गंभीर रूप से घायल, कंधे पर लादकर पुलिस लेकर भागे हॉस्पिटल

लखनऊ चेन लुटेरे से पुलिस मठभेड़: लूटेरा गंभीर रूप से घायल, कंधे पर लादकर पुलिस लेकर भागे हॉस्पिटल 

केएमबी संतोष कुमार कनौजिया
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस और लूट के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बैंक मैनेजर की पत्नी से लूट करने वाले आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। राजधानी लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-11 में एसबीआई के मैनेजर की पत्नी से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पीजीआई थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बरौली पुल के नीचे हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, खोखा, लूटी गई चेन और नकदी बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को वृंदावन सेक्टर-11 इलाके में दिनदहाड़े चेन लूट की घटना हुई थी। एसबीआई के मैनेजर की पत्नी रीता झा घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़िता के पति, बैंक मैनेजर प्रवीण झा ने 18 फरवरी को पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक शुक्रवार रात पुलिस टीम बरौली पुल के नीचे वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को शक हुआ और उसे रुकने का इशारा किया गया। रोकने की कोशिश पर युवक ने घबराकर तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम विवेक कुमार यादव बताया। वह सुल्तानपुर जिले के बघराजपुर श्रमन देहात क्षेत्र का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवेक पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। डीसीपी के अनुसार, वर्ष 2023 में वह चौक थाने से दुष्कर्म और रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजा गया था। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हाल की अन्य लूट की घटनाओं में उसका हाथ तो नहीं है। मुठभेड़ के बाद तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, लूटी गई सोने की चेन और कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद असलहे को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से हाल में हुई चेन लूट की घटनाओं पर रोक लगेगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस वारदात में कोई अन्य साथी शामिल था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...