⚡ ब्रेकिंग News

नारा में बैंक बकाया पर कुर्की की कार्रवाई, प्रशासन व बैंक अधिकारी रहे मौजूद

नारा में बैंक बकाया पर कुर्की की कार्रवाई, प्रशासन व बैंक अधिकारी रहे मौजूद

केएमबी खुर्शीद अहमद
मुसाफिरखाना। तहसील क्षेत्र के ग्राम नारा में बैंक बकाया न चुकाने पर प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नारा निवासी शिव दयाल सिंह पुत्र इंद्रवदन सिंह के विरुद्ध बकाया ऋण की वसूली के संबंध में कुर्की की प्रक्रिया अमल में लाई गई। मौके पर प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा नारा अढनपुर के शाखा प्रबंधक एवं बैंक कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई, जिसके चलते राजस्व विभाग के माध्यम से कुर्की की कार्रवाई की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार बकाया राजस्व एवं बैंक ऋण की वसूली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ एकत्र रही, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि समय पर ऋण की अदायगी करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...