⚡ ब्रेकिंग News

मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा ने मचाया तूफान, हजारों महिलाओं की भागीदारी से लोग हुए अचंभित

मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा ने मचाया तूफान, हजारों महिलाओं की भागीदारी से लोग हुए अचंभित

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अमेठी संसदीय क्षेत्र की तिलोई विधानसभा में अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में 13 फरवरी 2026, दिन बुधवार को विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अहोरवा भवानी के समीप स्थित शिव रिसोर्ट से प्रारंभ हुई। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ व स्थानीय नेता, कार्यकर्ता, मजदूर, किसान और ग्रामीण जन भारी उत्साह के साथ शामिल रहे। अमेठी और गांधी परिवार का रिश्ता सेवा, संघर्ष और गरीबों के अधिकारों की रक्षा का प्रतीक रहा है, उसी परंपरा में यह आंदोलन आगे बढ़ा।
पदयात्रा के दौरान "मनरेगा ने दिया सम्मान, चेहरे पर आई थी मुस्कान”, “हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो”, मनरेगा में काम करेंगे, नहीं तो हम संग्राम करेंगे”, “नहीं चलेगा चालीस–साठ, नब्बे–दस पर होगी बात”, “घर से निकलो, आओ भाई, मनरेगा की लड़ो लड़ाई”, “राजशाही मिटायेंगे, मनरेगा वापस लायेंगे” तथा “मेहनतकश हो या मज़दूर, अपना हक़ हम लेंगे ज़रूर" जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
मनरेगा गरीब, मजदूर और किसान को सम्मान के साथ रोजगार देने की सबसे बड़ी सामाजिक गारंटी है।
यात्रा को कमजोर करने के उद्देश्य से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प भी हुई, किंतु जनसैलाब के आगे प्रशासन की हर कोशिश विफल रही। पदयात्रा अहोरवा भवानी पंहौना होते हुए पूरे दत्ता से जयनगरा पहुँची, जहाँ वरिष्ठ नेता राजकुमार शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। बालनगर चौराहा, इन्हौना रोड, फत्तेपुर, राजापुर, इस्लामगंज, रामपुर कोची और रास्तामऊ में पदयात्रियों का भव्य स्वागत एवं जलपान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत 200 बेड अस्पताल के पास आयोजित सभा को नेताओं ने संबोधित किया, जहाँ तिलोई की वरिष्ठ महिला नेता सुनीता सिंह सैकड़ों महिलाओं के साथ मनरेगा बचाओ संग्राम में शामिल हुईं।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीब, मजदूर और किसान के आत्मसम्मान की गारंटी है। भाजपा सरकार ने इस योजना को कमजोर करने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक हर हाथ को काम और पूरे काम का पूरा दाम नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। तिलोई मुख्यालय बाजार से नारायणगंज तिराहा होते हुए मोहनगंज चौराहे पर पदयात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम कन्नौजिया, श्रुति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, विजय पासी, दिग्विजय सिंह, अर्जुन पासी, त्रियुगी नारायण, अनुराग सिंह, मनरेगा जिला समन्वयक राम लखन शुक्ला, प्रवक्ता अनिल सिंह, मनीषा चौहान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जायस, चन्दन प्रधान, मोबीन, शत्रुहन सिंह, किरन देवी, सुंदरलाल जायसवाल, अजहरूल हक बबलू, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, राजीव सिंह कसारा, भोलानाथ त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह गप्पू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता पांडेय, मतीन, श्रद्धा सिंह, त्रिभुवन पासी, गीता सिंह, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी सहित पाँचों विधानसभा प्रभारी एवं सभी 17 ब्लॉक अध्यक्षों के कुशल प्रबंधन में ऐतिहासिक पदयात्रा संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...