⚡ ब्रेकिंग News

चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ क्षेत्र में आयोजित भव्य चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं का अपार उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में श्रद्धालु सिर पर चुनरी लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे।
यह चुनरी यात्रा संयोजक श्री संदीप रघुवंशी द्वारा निकाली गई है, जो जाम सांवली से होते हुए कपुर्दा स्थित शारदा मंदिर में संपन्न होगी। रविवार को यह यात्रा खमारपानी होते हुए बिछुआ पहुंची, जहां यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया तथा माता मंदिर में संध्या आरती का आयोजन किया गया।
सोमवार प्रातः यह पैदल यात्रा उल्हावाड़ी खमरा होते हुए हनुधाम किशनपुर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि तथा राजनीतिक नेताओं का यात्रा में निरंतर सहयोग मिलता रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...