⚡ ब्रेकिंग News

असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आशीष शुक्ला का गृह आगमन पर जोरदार स्वागत

असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आशीष शुक्ला का गृह आगमन पर जोरदार स्वागत

केएमबी खुर्शीद अहमद
शुकुल बाजार अमेठी। जनपद के शुकुल बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे शुक्लन के होनहार पुत्र आशीष शुक्ला ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर एक ऐसी सफलता अर्जित की है, जिसने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले आशीष ने नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को जारी रखा, जो उनके दृढ़ निश्चय और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच समय निकालकर उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी की। उनकी यह तपस्या रंग लाई और उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) जैसे प्रतिष्ठित पद पर सफलता प्राप्त की।शुकुलबाजार के पूरे शुक्लन गांव अपने गृह आगमन पर यूपीएससी चयनित आशीष का दर्जनों फोर व्हीलर वाहन और सैकड़ों बाइक व हजारों शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।वहीं आशीष शुक्ला के बड़े भैय्या अरुन शुक्ला ने भावुक होकर परिवार की मेहनत और समर्पण से अवगत कराया आगमन पर सबसे पहले प्राचीन धाम हनुमान मंदिर महावीरन धाम पहुंचकर दर्शन करते हुए पूजा अर्चना किया और घर पहुंच कर सभी बड़े बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर कल्लू कोटेदार, शुभम शुक्ला, बब्बन द्विवेदी, पत्रकार दीपक पाठक अभिषेक शुक्ला, त्रिभुवन यादव, राजकुमार शुक्ला, अजय शर्मा, शिवांशु मिश्रा, विकास शुक्ला, सतगुरु शुक्ला सहित क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...