⚡ ब्रेकिंग News

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन व स्वागत कार्यक्रम, 20 छात्राओं का एडमिशन

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन व स्वागत कार्यक्रम, 20 छात्राओं का एडमिशन

केएमबी खुर्शीद अहमद
शाहगढ़,अमेठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 6 में अभिभावकों के साथ आई 20 छात्राओं का नामांकन किया गया। कार्यक्रम में वार्डन सरिता ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें अच्छे शैक्षिक माहौल वाले विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं। शालिनी सिंह ने छात्राओं को टीका लगाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। वहीं छात्राओं ने स्वागत गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर कांति, कृष्णा यादव, जितेंद्र कुमार, रूमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...