⚡ ब्रेकिंग News

गौरीगंज स्टेशन निर्माण कार्य का निरीक्षण, दिव्यांग सुविधाओं पर विशेष जोर

गौरीगंज स्टेशन निर्माण कार्य का निरीक्षण, दिव्यांग सुविधाओं पर विशेष जोर

केएमबी खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
गौरीगंज,अमेठी। अमृत भारत योजना के तहत गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का शुक्रवार को उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण में अमृत भारत योजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार, डिप्टी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ऋषि यादव और डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बाहुम शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से आकलन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्टेशन परिसर के बाहर चल रहे कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि बाहरी हिस्से का निर्माण कार्य 10 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। साथ ही कार्यों की गति और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।अधिकारियों ने दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। निर्देश दिए गए कि स्टेशन पर रैंप, बैठने की समुचित व्यवस्था और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि दिव्यांग यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया। संबंधित कर्मचारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने और सुधार कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...