⚡ ब्रेकिंग News

मत्स्य संपदा योजना के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

मत्स्य संपदा योजना के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस के दिन निकाला गया शांति मार्च। शांति मार्च मत्स्य संपदा योजना के जिलाध्यक्ष राजू कश्यप ने निकाला। राजू कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए अपने सात सूत्रीय ज्ञापन में तहसील के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। राजू कश्यप ने बताया कि बीते 17 मार्च को गांवों के तालाबों की नीलामी प्रक्रिया में नियमों को ताख पर रखकर अधिकारियों ने तालाबों का आवंटन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना मछुआ समुदाय को सूचित किए अन्य समुदाय के लोगों को तालाबों का आवंटन किया गया। इस नीलामी प्रक्रिया के बारे में मछुआ प्रतिनिधि तक को कोई सूचना नहीं दी गई। राजू कश्यप ने बताया कि जिन तालाबों के पट्टे की अवधि पूर्ण हो गई है उनका फिर से गजट किया जाए और जो तालाब मछुआ समुदाय को छोड़ कर अन्य समुदाय में किए गए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। क्षेत्र के जो भी रजिस्टर्ड तालाबों पर भू-माफियाओं का कब्जा है उनको भू-माफियाओं से मुक्त कराके गरीब मछुआ समुदाय के लोगों को दिया जाए। इसके अतिरिक्त जिन मछुआ समुदाय के लोगों के नाम पट्टे के रूप में तालाब आवंटित हो चुके है उन्हें तालाब के किनारे टीन शेड रखने की अनुमति दी जाए जिससे कि वह बारिश,जंगली जानवरों और तालाब की देखरेख कर सके। फिलहाल इस शांति मार्च में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस संबंध में तिलोई तहसीलदार अभिषेक यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है राजू कश्यप ने ज्ञापन सौंपा है हम जल्द ही जांच करवा के उचित कार्यवाही करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...