बस स्टेशन परिसर में पेड़ पर पन्नी में लटका मिला भ्रूण, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर के बस स्टेशन परिसर में शनिवार को एक अमानवीय कृत्य सामने आया। यहां स्थित एक पेड़ पर काली पन्नी में लटका हुआ भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संदीप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। भ्रूण मिलने के बाद से ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Post a Comment