⚡ ब्रेकिंग News

अंबेडकर जयंती पर वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति ने किया सम्मान समारोह

अंबेडकर जयंती पर वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति ने किया सम्मान समारोह

केएमबी अनुज तिवारी
लखनऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति ने वाल्मीकि कल्याण मंडप, फूल वाली पार्क, न्यू हैदराबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, महिलाओं तथा समाजसेवियों के लिए सम्मान समारोह, मैराथन दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और अंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद राजन, पूर्व पार्षद सगीर खान, अंबेडकर महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रचना चंद्रा व महेश चंदेवा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम- कार्तिक, यूई कृष्णा। द्वितीय- वासु, अंश, शक्ति। तृतीय- सक्षम, कार्तिक, आर्यन। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम- शिवांश कुमार। द्वितीय- अथर्व गुप्ता। तृतीय- अवरुष। सभी विजेताओं को मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने बाबा साहेब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन्होंने कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने कहा डॉ. अंबेडकर जयंती को भीम जयंती या समानता दिवस के रूप में भी मनाते हैं। यह भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और समाज सुधारक की जयंती है। इस दिन देशभर में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सामाजिक समरसता के आयोजन किए जाते हैं। अतिथियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य और प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...