⚡ ब्रेकिंग News

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम को दिए निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम को दिए निर्देश

केएमबी ब्यूरो 
सुल्तानपुर। उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु 04 अप्रैल 2026 को जनपद की तहसील जयसिंहपुर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें। इससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा। प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच और कठोर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...