⚡ ब्रेकिंग News

बघौचघाट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार

बघौचघाट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार
 
केएमबी शंभू नाथ दुबे 
देवरिया। बघौचघाट थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
 पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी हुई। बघौचघाट थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 62/2026, धारा 64, 191(2), 115(2), 352, 351(3), 316(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त रवि गोड़ को रविवार को उसके थाना क्षेत्र बघौचघाट स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के अनुसार, वादिनी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया था कि अभियुक्त रवि गोड़ ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अभियुक्त के परिवार के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया। पुलिस ने मामले कीगंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...