गोपालपुर बेलहरी में निशुल्क मैडिकल कैंप सफलतापूर्वक आयोजित
सुलतानपुर, जयसिंहपुर रविवार को गोपालपुर बेलहरी में एम.एस. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, लखनऊ एवं डॉ शक्ति सिंह पुत्र वंश बहादुर सिंह तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय, गोपालपुर रेवारी (पोस्ट–बेलहरी) में आयोजित शिविर का उद्घाटन जयसिंहपुर विधायक राज बाबू ने किया में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कैंप में मरीजों का पंजीकरण कर रक्त जांच, शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच ई सी जी सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श भी दिया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन, हृदय रोग, हड्डी रोग एवं स्त्री रोग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने और KYC अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कई लोगों ने मौके पर ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया। विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कार्ड निःशुल्क बनाए गए।
आयोजन में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को आवश्यक दवाइयों के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को जागरूक करना है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं।
आज के शिविर में लगभग 793 लोग लाभान्वित हुए इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मोतीगरपुर चंद्र प्रताप सिंह जयसिंहपुर ब्लाक प्रमुख राहुल शेखर शुक्ला एवं मनोज यादव, अंकित यादव सहित सैकड़ो ग्राम निवासी उपस्थित रहे
Post a Comment