शर्मसार करने की सारी हदें पार गौ वंशज को किया धराशाई, वायरल वीडियो से भड़के लोग आरोपी गिरफ्तार
तिलोई,अमेठी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने गौ संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के कुरा ग्राम सभा के पूरे लक्षन सिंह गांव का है, जहां कुछ युवकों द्वारा एक बैल को मारकर गिराने और उसके ऊपर चढ़कर रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवकों ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए पशु के साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और पशु क्रूरता को बढ़ावा देती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी जावेद गुर्जर पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम पूरे लछन, ग्राम पंचायत कुरा तिलोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment