⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में युवक की हत्या से उबाल, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े ग्रामीण, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

अमेठी में युवक की हत्या से उबाल, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े ग्रामीण, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे तथा अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बनगांव गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक विनोद मिश्रा के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते विनोद मिश्रा को गोली मारकर हत्या की है। मृतक के भाई भरत लाल मिश्रा, जो दिल्ली में रहते हैं, घटना की जानकारी मिलते ही गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए संग्रामपुर, रामगंज और गौरीगंज थाने की पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...