{getPosts} $results={5} $label={चुनाव समाचार} $type={block1} $color={#ff5722}

⚡ ब्रेकिंग News

साइबर थाना टीम की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित के एक लाख रुपए वापस

साइबर थाना टीम की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित के एक लाख रुपए वापस

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम बृजनरायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी साइबर थाना के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित तनवीर अहमद पुत्र सैयद अनवर अली निवासी शाहपुर सरकेन्डी, जनपद सुलतानपुर के खाते से गलतीवश ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की धनराशि अन्य खाते में स्थानान्तरित हो गयी थी। पीड़ित द्वारा इस संबंध में साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में प्रार्थना पत्र देकर सहायता की मांग की गयी। साइबर थाना टीम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं माध्यमों से समन्वय स्थापित कर गहन जांच-पड़ताल की गयी। साइबर थाना टीम के अथक प्रयास एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा जनपद सुलतानपुर पुलिस एवं साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त किया गया। जनपद सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी व धोखाधड़ी की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सूचना दें तथा साइबर अपराध से संबंधित मामलों में सतर्क रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...