⚡ ब्रेकिंग News

लोहिया अस्पताल में महिला गार्ड का आतंक, पीट पीटकर मरीज महिला को किया बेहोश

लोहिया अस्पताल में महिला गार्ड का आतंक, पीट पीटकर मरीज महिला को किया बेहोश 

केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह
लखनऊ। अगर आप अपने इलाज के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल जा रहे हैं तो सावधान होकर जाएं अन्यथा वहां मौजूद गार्ड के आतंक का शिकार होना पड़ सकता है। लोहिया अस्पताल में तैनात महिला गार्ड का आतंक इस कदर मरीजों के ऊपर है कि वह इलाज के लिए आए मरीजों के साथ अभद्रता के साथ-साथ उनको मारती पीटती भी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में महिला गार्ड की जिसने इलाज के लिए आई महिला को मारते-मारते बेहोश कर दिया। महिला गार्ड ने दिखाने आई पीड़ित महिला को इतना मारा कि वह गिरकर बेहोश हो गई। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसे बचाया। अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती इसलिए की जाती है कि वह मरीजों की सुविधा हेतु आवश्यक सलाह प्रदान करें ताकि मरीजों को इलाज में सहूलियत मिल सके लेकिन जब इस तरह के गार्ड अस्पताल में तैनात होंगे तो मरीज अपना इलाज कैसे कर सकेंगे। ऐसे गार्ड के खिलाफ अस्पताल प्रशासन से आग्रह है कि सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने का कष्ट करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...