⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी के ब्लॉक सिंहपुर के टिकरी ग्राम से बरसों से लापता सफाई कर्मी, आखिर कैसे होगी गांव की सफाई

अमेठी के ब्लॉक सिंहपुर के टिकरी ग्राम से बरसों से लापता सफाई कर्मी, आखिर कैसे होगी गांव की सफाई

केएमबी विनय कुमार 
अमेठी। जनपद अमेठी ब्लॉक सिंहपुर के अंतर्गत टिकरी ग्राम सभा के सफाई कर्मी कई सालों से लापता है। ग्राम सहबापुर में प्रदीप पुत्र राममिलन के दरवाजे से लेकर सहबापुर खरावां बॉर्डर तक नाली की सफाई न किए जाने से कई घरों का पानी निकलना बंद हो गया है, जिसका मुख्य कारण रामनारायण यादव है जिन्होंने गाय भैंस पालन किया है। अधिकतर फर्श का गोबर नाली में प्रवाहित होता रहता है, जिससे नालिया पूरी तरीके से मलवा से भरी हुई हैं। गंदगी बनी रहने से कई प्रकार की बीमारी उत्पन्न हो रही है। प्रदीप के घर पर आए दिन कोई न कोई बीमार रहता है जिसका कारण नाली की सफाई न होना है। कई बार मना किया गया कि घर का पानी नाली में प्रवाहित कीजिए गोबर उक्त न कीजिए, लेकिन मानने के लिए तैयार नहीं है। प्रदीप का कहना है कि सफाई भी नहीं करते है और नाली की गंदगी से जन्मे कीड़े घर के अंदर तक जाते है। ग्राम विकास अधिकारी मौन है। इस विषय पर 3 मई को आश्वासन दिया कि सफाई हो जाएगी लेकिन पूरा महीना बीत गया अभी तक एक भी कर्मचारी नहीं आया। टिकरी ग्राम सभा के जो सफाई कर्मी है, कई सालों से लापता है। कभी आते नहीं है मुफ्त की तनख्वाह लेके बीबी बच्चे में मस्त है, परेशान ग्रामीण लोग होते है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है, उनका कहना है कि यह चिंता का विषय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...