⚡ ब्रेकिंग News

दलित युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने SC/ST एक्ट मामले में की कार्रवाई

दलित युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने SC/ST एक्ट मामले में की कार्रवाई

केएमबी शंभू नाथ दबे
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दलित युवती से दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
 पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया था कि नीरज कुमार यादव उर्फ बीरबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने यह भी बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया।
पीड़िता की तहरीर पर 23 जून को सदर कोतवाली में एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2) (v) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी नीरज कुमार यादव उर्फ बीरबल (24), पुत्र कमलेश यादव, निवासी थाना लार क्षेत्र फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईटीआई स्कूल, सोंदा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल राकेश राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...