⚡ ब्रेकिंग News

कोचिंग सेंटर के बाद अब लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सरक्षाकर्मी

कोचिंग सेंटर के बाद अब लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सरक्षाकर्मी

केएमबी संवाददाता
लखनऊ, 28 जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह एक कोल्ड स्टोरेज इकाई में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां और दो हाइड्रोलिक मशीन मौके पर पहुंच गईं।
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर बने इस कोल्ड स्टोरेज में स्थानीय पुलिस की मदद से दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। कोल्ड स्टोरेज के टिन शेड के ऊपर से आग की लपटें उठती काफी दूर से ही दिख रही थीं। धुएं के गुबार भी नजर आ रहे थे।
चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।उन्होंने कहा, ‘हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई घायल है। अग्निशमन दल की टीमें मौके पर हैं और स्थानीय पुलिस उनकी मदद कर रही है।’
पुलिस के मुताबिक, हाइड्रोलिक उपकरणों की मदद से आग बुझाई गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि परिसर के अंदर कोई फंसा न हो। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। चिनहट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...