⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव; पास में पड़े थे फावड़ा-कुल्हाड़ी व चाकू

शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव; पास में पड़े थे फावड़ा-कुल्हाड़ी व चाकू

केएमबी सुनील कुमार

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर में बीती रात एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से दहला कादीपुर क्षेत्र,वही घटना की जानकारी लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शिक्षक ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है,साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
  सुल्तानपुर पुलिस अधिक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। 
   यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। 
 फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...