रोडवेज चालक-परिचालक से मारपीट और गाली-गलौज, बस रोककर किया हमला, बैठने को लेकर हुआ विवाद
लम्भुआ, सुल्तानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास पर शाम 8 बजे के aaspaas वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर यूपी रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चालक महेंद्र कुमार गिरी ने बताया कि वह सुल्तानपुर डिपो की बस लेकर जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। तभी दो अज्ञात युवकों ने नरहरपुर बाईपास पर बस रोकने का इशारा किया। बस रुकने पर दोनों युवक चढ़े और पूछा कि क्या बस लखनऊ जाएगी। चालक-परिचालक ने बताया कि बस लखनऊ नहीं जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों युवकों और चालक-परिचालक के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद युवक बस से उतर गए।
आरोप है कि जब बस बेदूपारा बाईपास के पास बस पहुंची तो वही दोनों युवक बाइक से पीछा करते हुए आए और आगे से बस रुकवा दी। इसके बाद बस में घुसकर चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर भाग गए।
मारपीट में चालक महेंद्र कुमार गिरी पुत्र गिरजा शंकर गिरी निवासी सूदनपुर, सुल्तानपुर और परिचालक आशीष पांडे पुत्र स्व. श्याम सुंदर पांडे निवासी बेदूपारा को चोटें आई हैं। चालक का आरोप है कि युवकों ने बिल-बाउचर भी फाड़कर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची लम्भुआ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
Post a Comment