हापुड़ में मिलावटी डेयरी उत्पाद बनाने वाले गिरोह पर बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में संदिग्ध क्रीम और वनस्पति का मिश्रण कराया गया नष्ट
केएमबी ब्यूरो नीरज अग्रवाल
कमिश्नर खाद्य सुरक्षा और जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय की टीम ने बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बांगड़पुर में छापेमारी की।
टीम ने वहां स्थित गजेंद्र सिंह डेयरी के घर पर औचक निरीक्षण करते हुए मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
मौके से अधिकारियों ने जांच के लिए दही, दूध, रिफाइंड तेल और क्रीम का एक-एक नमूना सील कर लैबोरेट्री भेजा है।
मिलावट के कड़े संदेह पर टीम ने 18 किलोग्राम संदिग्ध क्रीम और करीब 25 लीटर वनस्पति तेल का मिक्सचर मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
त्योहारों के सीजन से पहले खाद्य विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से जिला भर के मिलावटखोरों और अवैध डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया है
Post a Comment