अमेठी जिले के सत्थिन चौराहा पर 'उत्तम हरियाली किसान सेवा केंद्र' का हुआ भव्य शुभारंभ
बाज़ार शुक्ल अमेठी। जनपद के विकासखंड शुकुल बाज़ार अंतर्गत सत्थिन चौराहा स्थित विशंभर पट्टी मोड़ पर गुरुवार को ‘उत्तम हरियाली किसान सेवा केंद्र’ का भव्य और गरिमामय शुभारंभ हुआ। इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र के अन्नदाताओं को खेती-किसानी से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं और उन्नत कृषि उत्पादों के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी राकेश शुक्ला ने विधि-विधान से फीता काटकर किसान सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण अंचल के किसानों को खाद, उन्नत बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी सामग्रियां सुगमता से एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी लागत और समय दोनों की बचत होगी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने शिरकत की। वहीं विशंभर पट्टी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हसनपुर तिवारी के ग्राम प्रधान राजेश मिश्रा समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव रहमान भाई पत्रकार विनोद सिंह, शिवांशु मिश्रा,खुर्शीद अहमद चौकी प्रभारी सत्थिन धीरेन्द्र तिवारी आरक्षी हिमांशु कुमार, प्रशांत पाठक एवं आनंद शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सेवा केंद्र के शुभारंभ पर उपस्थित किसानों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सेवा केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में कृषि विकास को नई गति मिलेगी और किसानों को फसल सुरक्षा व बेहतर पैदावार से संबंधित उपयोगी सलाह व उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे।
Post a Comment