⚡ ब्रेकिंग News

नवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, साबूदाना का नमूना जांच के लिए भेजा

नवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, साबूदाना का नमूना जांच के लिए भेजा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुसाफिरखाना बाजार में जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान एवं पूजा गुप्ता ने मुसाफिरखाना बाजार स्थित दिलीप प्रोविजन स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान से साबूदाना का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार सूचना भी जारी की गई। इसके अतिरिक्त मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत के आधार पर टीम ने गौरीगंज के चौक बाजार स्थित वार्ड संख्या-16 में आरसीएम आउटलेट का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी के साथ मिलावट संबंधी शिकायतों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...