⚡ ब्रेकिंग News

श्री कृष्ण श्याम सुंदर शनि धाम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

श्री कृष्ण श्याम सुंदर शनि धाम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

केएमबी ब्यूरो नीरज अग्रवाल
गढ़मुक्तेश्वर। रामनवमी के पावन अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर स्थित श्री कृष्ण श्याम सुंदर शनि धाम मंदिर में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के दौरान सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और समाज में मानवता की भावना को मजबूत करना है।

 श्री कर्षण श्याम सुन्दर शनि धाम मंदिर के अध्यक्ष पंकज लोधी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। धार्मिक आयोजनों की सार्थकता तभी है, जब उनकी खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना के साथ आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष सनोज पवार डॉ नीरज चौहान गोकुल सिंगल एडवोकेट बबलू सहगल एडवोकेट अतुल वर्मा जय सिंह राणा राजेंद्र कुमार राजू पंकज कश्यप भगवत प्रजापति शिवाजी चौधरी दीपेंद्र कोयले वाले उमेश लोधी पुष्पेंद्र चौधरी मदन दीपक राणा मंदिर से जुड़े पदाधिकारी, एवं हजारों श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। भंडारे में सेवा करने वाले लोगों ने पूरे उत्साह के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...