गाजियाबाद के विक्रम एनक्लेव में लगी आग, मची भगदड़, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
आग दिल्ली-वजीराबाद रोड स्थित वर्कशॉप में लगी थी। आग बढ़ने पर आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर सड़क पर आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि दशहरा पर्व के लिए आतिशबाजी की जा रही है, लेकिन बाहर निकलकर देखा तो गैराज से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की वर्कशॉप होने से खतरा बना रहता है। आग आसपास के मकानों तक पहुंच सकती थी। उन्होंने गैराज को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की। दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Post a Comment