⚡ ब्रेकिंग News

हापुड़ में NH-9 पर चलती कार बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

हापुड़ में NH-9 पर चलती कार बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

केएमबी अरुण बेनीवाल 
हापुड़। जिले में थाना सिंभावली क्षेत्र में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-9 पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार सवार चारों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।जानकारी के अनुसार मेरठ जा रही कार गंगा एक्सप्रेसवे के आगे पहुंची थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। कार में सवार संभल के मलकपुर नवादा निवासी आरिफ, आबिद, सुभाष और हिमांशु शर्मा ने कूदकर जान बचाई।सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...