⚡ ब्रेकिंग News

सम्यक पार्टी ने नरेंद्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लखनऊ मंडल का बनाया मंडल प्रभारी, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर

सम्यक पार्टी ने नरेंद्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लखनऊ मंडल का बनाया मंडल प्रभारी, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर

 केएमबी संवाददाता
लखीमपुर खीरी। सम्यक पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने और उत्तर प्रदेश में पार्टी की विचारधारा का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. राम सिंह ने विचार-विमर्श के उपरांत नरेंद्र कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश के लखनऊ मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में 13 नवंबर 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
   नियुक्ति पत्र में डॉ. राम सिंह ने विश्वास जताया कि नरेंद्र कुमार वर्मा अपने सक्रिय, रचनात्मक, समर्पित और अनुशासित व्यक्तित्व के माध्यम से पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनसे प्रदेश अध्यक्ष एवं आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद और समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधारा को मंडल के सभी क्षेत्रों तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है।
        पार्टी का उद्देश्य आमजन के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक मजबूत संगठन खड़ा करना है। सम्यक पार्टी व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, सामंतवाद और पूंजीवाद से ऊपर उठकर समता, समानता, जनवाद तथा सामाजिक न्याय पर आधारित व्यवस्था स्थापित करने की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प रखती है।
      नवनियुक्त मंडल प्रभारी नरेंद्र कुमार वर्मा से संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन के बीच पार्टी की मजबूत पहचान बनाने की उम्मीद जताई गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राम सिंह ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...