⚡ ब्रेकिंग News

जामों के टोड़र पुर में पराली प्रबंधन को मिली गति, बेलर से बन रही पराली की गांठें

जामों के टोड़र पुर में पराली प्रबंधन को मिली गति, बेलर से बन रही पराली की गांठें

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से इन-सीटू पराली प्रबंधन योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में जामों ब्लॉक के ग्राम टोड़र पुर में किसान गया प्रसाद के खेत में बेलर मशीन के जरिए धान की पराली की गांठें बनाई जा रही हैं। धान की कटाई के बाद खेत में बची पराली को बेलर मशीन की मदद से एकत्र कर गोल गांठों (गट्ठरों) में तैयार किया जा रहा है। इससे खेत की सफाई के साथ पराली का उपयोग पशु चारे के रूप में किया जा सकता है। साथ ही पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण और मिट्टी को होने वाले नुकसान से भी बचाव होगा। कृषि विभाग के अनुसार, खेतों में पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होने के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसे में बेलर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। पराली की गांठों का उपयोग पशु चारे सहित अन्य कार्यों में किए जाने से किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर भी मिल सकता है। ग्राम टोड़र पुर में बेलर मशीन से हो रहे पराली प्रबंधन के कार्य को देखकर आसपास के किसान भी पराली न जलाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। कृषि विभाग का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पराली का उचित प्रबंधन कर किसानों को आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाए।किसान शिव बहादुर ने बताया कि किसान अब जागरूक हो रहे हैं और पराली जलाने से बच रहे हैं। बेलर मशीन के माध्यम से पराली का प्रबंधन होने से किसानों को खेत साफ करने में सुविधा मिल रही है और पराली का उपयोग भी किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...