कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती
हापुड़, 19 नवंबर। दिल्ली रोड स्थित भैरों मंदिर के पास जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही झांसी की महारानी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भी उन्हें याद किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक विजय, पोखरण परमाणु परीक्षण और हरित क्रांति जैसे महत्वपूर्ण निर्णय उनके मजबूत नेतृत्व के उदाहरण हैं। उन्होंने गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। 31 अक्टूबर 1984 को उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय छाबड़ा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।
कार्यक्रम में पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, रामप्रसाद जाटव, रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, इकबाल प्रधान, गौरव गर्ग, प्रवीण शर्मा, विकास दयाल, रामलाल आर्य, कुसुमलता, पंडित पंकज चौधरी, सुखबीर गौड़, सविता गौतम, पदम सिंह साहनी, डालचंद सिंह, अर्जुन सिंह, सुबोध शास्त्री, वाईके शर्मा, कपिल शर्मा, रजत त्यागी, संदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, दिनेश कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Post a Comment