⚡ ब्रेकिंग News

हैलो चैम्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

हैलो चैम्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

 केएमबी मोहम्मद अफसर 
 सुल्तानपुर। हैलो चैम्स स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक संदीप सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जिज्ञासु बनने, नए प्रयोग करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
 प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक समझ का परिचय देते हुए ट्रैफिक लाइट्स फूड चेन लाइफ साइकिल ऑफ़ बटरफ्लाई जैसे कई विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने यातायात सुरक्षा, पारिस्थितिकी तंत्र, प्राकृतिक घटनाओं, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रोचक ढंग से समझाया।
 कार्यक्रम का सफल मार्गदर्शन विज्ञान शिक्षिकाओं नेहा गुप्ता एवं आशी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाध्यापिका देवांशी रचिता, समन्वयक वैशाली तिवारी, प्रीतीश राज सेन, रक्षा राज सेन, अंकुर मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों को और बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
 प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पाँच विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। इस सम्मान का उद्देश्य बच्चों की मेहनत को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना था। आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान को व्यवहार में उतारने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास के साथ नए विचारों को साकार करने का एक प्रेरणादायक मंच सिद्ध हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...