⚡ ब्रेकिंग News

जामो में नहर से अधजला युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं

जामो में नहर से अधजला युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं 

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा शायक नहर खंड-49 में उमरपुर गांव के पास रविवार को नहर में एक अधजले अज्ञात युवक का शव बहता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह नहर किनारे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के कुछ हिस्से जले होने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाकर नहर में फेंका गया हो, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पुलिस ने मौके पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगाई जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...