⚡ ब्रेकिंग News

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला: युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला: युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस 

केएमबी खुर्शीद अहमद
सिंहपुर,अमेठी। जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।मृतक की पहचान बेचू (30) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक का महाराजगंज जिले की एक महिला से परिचय था, जिसे लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था और मामला थाने तक पहुंचा था। बताया जा रहा है कि आपसी समझौते के तहत कुछ शर्तें तय की गई थीं। रविवार को युवक के महिला के घर जाने की चर्चा है, जहां कथित तौर पर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालांकि पुलिस ने इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त पदार्थ सेवन का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपुष्ट जानकारी प्रसारित न करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...