भूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने को दिशा में जुटे भाजपाई- पंकज चौधरी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियांन का किया शुभारंभ
महाराजगंज। पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए भाजपाई पूरे मनोयोग से जुट जाएं। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही, उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा का मूल मंत्र अंत्योदय है, अर्थात समाज के अंतिम व्यक्त तक विकास की रोशनी पहुंचना। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वह भूथ स्तर पर सक्रिय रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वत मजबूत होगा, प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियां, और संगठना त्मक कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा अनुशासन और समर्पण ही भाजपा की पहचान है। जिला प्रभारी रामजीयावन मौर्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान संघ संगठनात्मक मजबूती का आधार बनेगा, विचार और व्यवहार में समन्वय स्थापित कर ही कार्यकर्ता समाज मे विश्वास अर्जित कर सकते हैं। कार्यशाला में यह रहे मौजूद- जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री बबलू यादव, पनियरा ब्लाक के प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित्रा भारती, पनियरा मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पासवान, पनियरा के मंडल महामंत्री जयसिंह सिंह सिंह राजेश पाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Post a Comment