⚡ ब्रेकिंग News

पीस कमेटी की बैठक संपन्न, होली व रमज़ान-ईद को लेकर शांति की अपील

पीस कमेटी की बैठक संपन्न, होली व रमज़ान-ईद को लेकर शांति की अपील

केएमबी विनय कुमार
अमेठी। थाना कमरौली परिसर में आगामी होली और रमज़ान-ईद के त्योहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी (SHO) मुकेश पटेल ने की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान राघवेन्द्र तिवारी, आवेश, मो. नासिर, नूरुलहसन, सलीम, सज्जन ख़ान, रज्जन एवं शिवकुमार सहित अन्य लोगों ने अपने सुझाव रखे।

SHO मुकेश पटेल ने कहा कि होली और रमज़ान-ईद आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाले पर्व हैं। सभी लोग परंपराओं का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से बचने, डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने तथा जुलूस व नमाज़ के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।

बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनाती और आपसी संवाद बनाए रखने पर सहमति बनी। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...