⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस अधीक्षक ने थाना मान्धाता का किया औचक निरीक्षण एवं सभी स्थितियों का गहनता से किया अवलोकन

पुलिस अधीक्षक ने थाना मान्धाता का किया औचक निरीक्षण एवं सभी स्थितियों का गहनता से किया अवलोकन

केएमबी संजय सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना मान्धाता का औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं, पंजीकृत अभियोगों की प्रगति, निरोधात्मक कार्यवाहियों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, हवालात की सुरक्षा, बंदियों के प्रति मानवीय व्यवहार तथा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी एवं अनुशासन पर विशेष बल दिया गया।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तथा स्वच्छता एवं पौष्टिकता बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त, अपराधों की रोकथाम, आमजन से बेहतर संवाद एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस का आचरण जनहित में संवेदनशील, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...