⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शहीद भगत सिंह एजुकेशनल एकेडमी में साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शहीद भगत सिंह एजुकेशनल एकेडमी  में साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन


केएमबी ब्यूरो संजय सिंह
प्रतापगढ़, 28 फरवरी 2026। शहीद भगत सिंह एजुकेशन एकेडमी में साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने वैज्ञानिक विचारों और क्राफ्ट कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे संतोष कुमार गुप्ता प्राचार्य क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान अफीम कोठी प्रतापगढ़ उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।
शहीद भगत सिंह एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक डॉ पूनम पांडे और प्रिंसिपल निशा सिंह ने मुख्य अतिथि  संतोष गुप्ता  और वी एस  मेमोरियल के डायरेक्टर राकेश सिंह को बुके देकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मुख्य अति संतोष गुप्ता शहीद भगत सिंह एजुकेशन एकेडमी  प्रबंधिका  और प्रिंसिपल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी और मशहूर वैज्ञानिकों के चित्र पर माला पहनकर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्राचार्य  संतोष गुप्ता ने कहा, "विज्ञान और क्राफ्ट में छात्रों की रुचि को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है अपने विचारों को प्रदर्शित करने पर विद्यालय की प्रबंधिका  डा पूनम पांडे  ने आगे कहा, "विद्यालय परिवार शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सदैव काम करती रही है। हम छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल और क्राफ्ट आइटम प्रदर्शित किए, जिनमें सोलर एनर्जी, जल संरक्षण, राम मंदिर, जल शोधन प्रक्रिया, और दीपावली में सजावट से जुड़े आर्ट के मॉडल शामिल थे विद्यालय परिवार में शिक्षक आनंद तिवारी शिवकांत राजेश पाल,मंजू मिश्रा, प्रिया मिश्रा, अर्पिता सिंह,ईशा सिंह,सूफिया सपना दुबे,रेणुपाल अर्निका आजाद , ऋषिता, आंचल, शालिनी,स्नेहा यादव,महिमा सिंह, शाइस्ता,आकृति पाण्डेय,सुनीता,प्रतिभा रजक,तन्वी पूनम मिश्रा आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन आजया सिंह ने किया और सभी के प्रति विद्यालय की प्रिंसिपल निशा सिंह ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...