अरुणिमा ने डिबेट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं तहसील का नाम किया रोशन
कादीपुर, सुलतानपुर। अरुणिमा अकराल ने डिबेट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर तहसील एवं जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम व पोस्ट नरायनपुर कलां, तहसील कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर उप्र की होनहार बेटी अरुणीमा अकराल जो सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर में लॉ की छात्रा है। इन्होंने 27 फरवरी 2026 को आयोजित "विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026" अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता (डिबेट) में तृतीय स्थान प्राप्त कर तहसील एवं जिले का नाम रोशन किया है। आयोजकों ने अरुणीमा को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जैसे ही इस शुभ समाचार की जानकारी अरुणिमा के पैतृक गांव में हुई गांव मे हुई। परिजनों एवं शुभचिंतकों में में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतक एवं समर्थक परिजनों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित कर रहे हैं।
Post a Comment