⚡ ब्रेकिंग News

एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन, मुख्य अतिथि प्रबंधक मुकेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ संजय सिंह रहे

एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन, मुख्य अतिथि प्रबंधक मुकेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ संजय सिंह रहे

केएमबी खुर्शीद अहमद
गौरीगंज अमेठी, दिनांक 25 फरवरी दिन बुधवार को श्री बजरंग सिंह महाविद्यालय मऊ गौरीगंज अमेठी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और महाविद्यालय के प्रबंधक श्री मुकेश प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय सिंह रहे। इस अवसर पर श्री मुकेश प्रताप सिंह ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र की आकांक्षाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप सबको इसमें सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा की सामाजिक समस्याओं का समाधान सरकारों के पास नहीं है, इसके लिए नौजवानों को ही अपनी भूमिका सम्यक रूप से निभानी होगी। समारोह के विशिष्ट अतिथि संस्था के प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की और परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए सदैव समुन्नत रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ बी के शुक्ल ने इस विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की और आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत और अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।अंत में कार्यक्रमाधिकारी डॉ मीना सिंह ने पधारे हुए सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ग्राम की प्रधान श्रीमती कमलेश सिंह और अन्य विशिष्ट जनों के अतिरिक्त महाविद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...