आंगनवाड़ी केंद्र बिछुआ 01में विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन, बच्चों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
छिंदवाड़ा। बिछुआ में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार बिछुआ नगर की आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विकासखण्ड बिछुआ अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र बिछुआ-01 में “विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती गीता चोपड़े, रोशनी कड़वे, बिंदु मालवीय, कीर्ति करमेले, लक्ष्मी मिनोटे एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती भावना कुमरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती मालती टेम्भरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 5-6 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को “विद्यारंभ प्रमाण पत्र” वितरित किए गए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी भावना कुमरे ने बताया कि विद्यारंभ प्रमाण पत्र के वितरण से आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा की महत्ता स्पष्ट रूप से रेखांकित होगी। साथ ही, समुदाय आंगनवाड़ी केन्द्रों को शिक्षा के प्रमाणिक केन्द्र के रूप में स्वीकार करते हुए बच्चों को नियमित रूप से केन्द्रों में भेजने हेतु प्रेरित होगा।
Post a Comment