कल्याणपुर कांड के आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 25000 का इनाम
सुलतानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे से जुड़े 12 फरार अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस के अनुसार थाना अखण्डनगर में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित सभी अभियुक्त वांछित चल रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित कोई भी ठोस सूचना तत्काल पुलिस को दें।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
कल्याणपुर कांड के आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 25000 का इनाम
Admin
0
Tags
अपराध समाचार
Post a Comment