⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी पुलिस ने 30 घंटे बाद किया शव बरामद, अयोध्या पुलिस पर उठे सवाल

अमेठी पुलिस ने 30 घंटे बाद किया शव बरामद, अयोध्या पुलिस पर उठे सवाल

केएमबी खुर्शीद अहमद
बाजार शुकुल। अयोध्या जिले की सीमा में एक युवक के डूबने की घटना के 30 घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया गया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अमेठी जिले की बाजार शुकुल पुलिस ने अंजाम दिया, जबकि घटना स्थल अयोध्या क्षेत्र में होने के बावजूद वहां की पुलिस की सक्रियता नदारद रही। यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच अमेठी के किशनी से अयोध्या को जोड़ने वाले पीपापुल के पास हुई। मृतक की पहचान किशनी, अमेठी निवासी पवन गुप्ता (पुत्र स्वर्गीय रमेश गुप्ता) के रूप में हुई है। पवन अपने दोस्तों हिमांशु और निखिल के साथ नदी में नहाने गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय पवन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने तुरंत मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन नदी की तेज धारा और गहराई के कारण पवन कुछ ही देर में लापता हो गया।
घटना की सूचना तत्काल अयोध्या पुलिस को दी गई थी। हालांकि, 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मौके पर अयोध्या पुलिस की सक्रिय उपस्थिति नहीं दिखी। दूसरी ओर, अमेठी की बाजार शुकुल पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश जारी रखी और करीब 30 घंटे बाद शव बरामद किया।
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जिस जिले में घटना हुई, वहां की पुलिस नदारद रही और पड़ोसी जिले की पुलिस को पूरा मोर्चा संभालना पड़ा। इस स्थिति ने अयोध्या पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...