⚡ ब्रेकिंग News

जनपद अमेठी में लापवाही पर एक शिक्षक निलंबित, 39 को नोटिस

जनपद अमेठी में लापवाही पर एक शिक्षक निलंबित, 39 को नोटिस

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। परिषदीय स्कूलों में लापरवाही के मामले में बाजार शुक्ल के एक सहायक अध्यापक को तीसरी बार निलंबित किया गया है ,जबकि 39 अन्य शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किया गया है यह कार्रवाई बीएसए संजय तिवारी के निर्देश पर की गई, 
आपको बताते चले प्राथमिक विद्यालय बख्तावर के सहायक अध्यापक संतोष कुमार पाल 30 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे, BEO के निरीक्षण में उनकी गैर हाजिरी सामने आई, जिसके बाद रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेजी गई बीएसए ने उन्हें निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र संग्रामपुर से संबंध कर दिया, मामले की जांच BEO संग्रामपुर शशांक मिश्र को सौंपी की गई है, साथ ही 20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाए गए निरीक्षण अभियान में विभिन्न विद्यालयों से 39 शिक्षक शिक्षा मित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए, सभी को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से बताओ नोटिस जारी किया गया है बीएसए ने चेतावनी दी है की संतोषजनक जवाब नामिलने पर संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...