⚡ ब्रेकिंग News

घरौनी योजना से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, 200 गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा, अब मिलेगा मालिकाना हक

घरौनी योजना से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, 200 गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा, अब मिलेगा मालिकाना हक

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जनपद में योगी सरकार की महत्वाकांक्षी घरौनी योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। वर्षों से अपनी जमीन के मालिकाना हक के लिए भटक रहे ग्रामीणों को अब सरकारी प्रमाण पत्र के रूप में उनके घर का स्वामित्व मिलने जा रहा है।जिलाधिकारी संजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लगभग 200 गांवों में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक से सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे के आधार पर प्रशासन द्वारा ‘घरौनी’ नामक प्रमाणिक अभिलेख तैयार किए गए हैं, जो ग्रामीणों को उनके मकान का वैध मालिक बनाएंगे।इस योजना के लागू होने से अब गांवों में आबादी की जमीन को लेकर होने वाले छोटे-बड़े विवादों और कानूनी झंझटों पर काफी हद तक रोक लगेगी। साथ ही, घरौनी प्रमाण पत्र के माध्यम से ग्रामीण अब अपने घर के आधार पर बैंक से ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।डीएम ने बताया कि पहले ग्राम सभाओं में नाली, नाबदान और जमीन को लेकर अक्सर विवाद होते थे, लेकिन इस योजना के तहत किए गए सटीक सर्वे से इन समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। अब तक 200 से अधिक गांवों में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है और आगे भी इसे तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
यह योजना न सिर्फ ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार दे रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और सामाजिक स्थिरता लाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। अब ग्रामीणों को अपनी जमीन पर कब्जे को लेकर भय नहीं रहेगा, जिससे उन्हें मानसिक सुरक्षा और आत्मविश्वास मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...