⚡ ब्रेकिंग News

निजी असलहे से गोली चलने से घायल Inspector की हालत स्थिर, एडीजी, डीआईजी एवं एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

निजी असलहे से गोली चलने से घायल Inspector की हालत स्थिर, एडीजी, डीआईजी एवं एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

केएमबी सुनील कुमार
सुलतानपुर। जनपद के अखंडनगर थाना परिसर में रविवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, अपराध निरीक्षक अरुण द्विवेदी अपने निजी असलहे से गोली चलने की घटना में घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध निरीक्षकअरुण द्विवेदी ड्यूटी के लिए वर्दी धारण कर रहे थे, उसी दौरान उनका निजी असलहा अचानक चल गया। गोली सीधे उनके कंधे में जा लगी, जिससे वे घायल हो गए। गोली चलने की तेज आवाज से पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीरता से देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और आगे का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...