कोतवाली देहात पलिस ने दुष्कर्म व धमकी के वांछित शातिर आरोपी को छतौना मोड़ से दबोचा, भेजा जेल
सुलतानपुर। जनपद में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराध में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ओदरा में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त मो. गुलशन अहमद उर्फ मोली को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को छतौना मोड़ के पास से रविवार सुबह करीब 09:05 बजे गिरफ्तार किया। मामला मु0अ0सं0 94/2026 के तहत दर्ज है, जिसमें आरोपी पर बी.एन.एस. की धारा 65(1)/351(3) व पोक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। गिरफ्तारी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक हवलदार सिंह यादव, हेड कांस्टेबल विनय यादव व कांस्टेबल योगेश मिश्रा शामिल रहे।
Post a Comment