⚡ ब्रेकिंग News

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का हुंकार, 4 अप्रैल को दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन की तैयारी

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का हुंकार, 4 अप्रैल को दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन की तैयारी

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर, 29 मार्च। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल एवं ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए स्थानीय तिकोनिया पार्क में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने की। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस समीक्षा बैठक के लिए अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया था।
जिला प्रवक्ता निजाम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों, ब्लॉक एवं जनपदीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों तथा तहसील प्रभारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। समीक्षा प्रभारी बृजेश मिश्रा ने ब्लॉकवार दिल्ली धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची, वाहनों की व्यवस्था, रूट चार्ट सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों में जोश और उत्साह भरते हुए आंदोलन की सफलता के लिए ठोस रणनीति साझा की।
बैठक में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंत्रियों ने भी अपने विचार रखे और एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष एवं अयोध्या मांडलिक मंत्री दिलीप पाण्डेय ने भावुक शब्दों में कहा कि टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा माननीय उच्चतम न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के निर्णय के बाद देशभर के लगभग दस लाख कार्यरत शिक्षक परिवारों के सामने सेवा सुरक्षा और भविष्य को लेकर गहरी अनिश्चितता पैदा कर चुका है। उन्होंने इसे केवल एक नियम नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन और सम्मान से जुड़ा प्रश्न बताया।
बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, जिला प्रवक्ता निजाम खान,संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, जनपदीय उपाध्यक्ष विनोद यादव सहित विभिन्न ब्लॉकों और तहसीलों से आए सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि शिक्षक समुदाय अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करेगा।
 इस मौके पर अखंड नगर अध्यक्ष विजय प्रताप यादव,मंत्री संतोष आर्य ,कादीपुर कोषाध्यक्ष जगदम्बा गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद कुमार,संतोष कुमार गुप्ता,जयसिंहपुर से मंत्री हरिओम द्विवेदी,डॉ रोहित दुबे,सुभाष तिवारी,मनीष पाण्डेय,राम मगन वर्मा,,महेंद्र सरोज,तहसील प्रभारी
विमलेश सरोज,ब्लॉक धनपतगंज से अध्यक्ष अंजनी पाण्डेय,मंत्री सूर्य कांत त्रिपाठी,उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा,ब्लॉक भदैया से अध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा,मंत्री राजकुमार यादव,संतोष चौरसिया,जनपदीय उपाध्यक्ष विनोद यादव,ब्लॉक दूबेपुर मंत्री हेमंत यादव,अरुण शुक्ला,तहसील प्रभारी अब्दुल मजीद,मंत्री युवा प्रकोष्ठ राजकुमार चौधरी,ब्लॉक मोतिगरपुर से ब्लॉक मंत्री सुमित यादव, कोषाध्यक्ष मैथिली शरण मिश्रा,पी पी कमायचा अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह,उपेंद्र पाण्डेय,अखिलेश सिंह,सुशील सिंह,ब्लॉक लंभुआ से अध्यक्ष केदार नाथ दुबे,तहसील प्रभारी चंद्रशेखर पाण्डेय,मंत्री कृष्ण कुमार चौरसिया,मनोज कुमार दुबे, डा राकेश पाण्डेय,बृजेंद्र प्रताप पाण्डेय,अशोक पाण्डेय,भानु प्रताप मिश्रा,राम लाल यादव,सुभाष चंद्र पाल,संजय पाण्डेय,विनय कुमार उपाध्याय,जितेंद्र पाण्डेय,उत्कर्ष द्विवेदी,निखिल त्रिपाठी,दिवाकर त्रिपाठी,विजय श्रीवास्तव, सश प्रकाश शुक्ला,योगेश पाण्डेय,चंद्र भूषण मिश्र,ब्लॉक दोस्तपुर से तहसील प्रभारी कादीपुर रवींद्र यादव'रवि,ब्लॉक करौंदीकला से मंत्री संजय कुमार यादव,ब्लॉक बल्दीराय से तहसील प्रभारी विपिन कुमार सिंह,अध्यक्ष राज बख्श मौर्य,कोषाध्यक्ष राम सेवक तिवारी,शेष मणि तिवारी,ब्लॉक कुड़वार से ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ धीरेन्द्र राव, इत्यादि सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...