कादीपुर तहसील मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई
केएमबी सुनील कुमार
कादीपुर सुल्तानपुर। तहसील मुख्यालय पर तहसील अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन सुल्तानपुर की एक मीटिंग संपन्न हुई जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष अच्छे राम यादव द्वारा किया गया मीटिंग में संगठन के सदस्यता फार्म व उद्देश्यों पर चर्चा हुई तथा तहसील मुख्यालय तथा जनपद में सभी पदाधिकारी के पोस्टर लगाने की चर्चा विचारोपरांत सभी पदाधिकारी ने सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया कि जिले के प्रभारी डीएम एसपी वह जिला जज की एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर के एवं प्रस्ताव सभी पदाधिकारी के नाम पूर्ण विवरण के साथ एक लिखित सूची के साथ अवगत करा दिया जाए और मुख्य द्वार के अलग-अलग जहां समुचित स्थान हो वहां बैनर पोस्टर लगवा दिया जाए ताकि सुविधापूर्ण जनता की समस्या का निराकरण किया जा सके इस कार्यक्रम में योगेंद्र प्रताप सिंह राज्य शिक्षा सचिव उत्तर प्रदेश शिवेंद्र सिंह जिला प्रभारी सुल्तानपुर अच्छे राम यादव जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह राजेश प्रताप सिंह सुरजीत सिंह अनिल सिंह बृजेश सिंह अतुल सिंह महेंद्र प्रताप यादव अर्जुन यादव इस बैठक में तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment